Thursday, November 17, 2016

पूर्व बीएसए व डीआइओएस मामले की सुनवाई 21 को, परिषदीय विद्यालय की महिला शिक्षिकाओं के साथ यौन शोषण और र्दुव्‍यवहार का मामला

इलाहाबाद के पूर्व डीआइओएस राजकुमार यादव के यहां बीएसए रहते परिषदीय विद्यालय की महिला शिक्षिकाओं के साथ यौन शोषण और र्दुव्‍यवहार मामले की सुनवाई 21 को होगी। परीक्षा नियामक 
प्राधिकारी सचिव नीना श्रीवास्तव व अन्य जांच अधिकारियों ने आरोपी अधिकारी को सुबह दस बजे बुलाया है। 1 जांच अधिकारियों का कहना है कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है, उनके बयान और साक्ष्य गोपनीय रखे जाएंगे। ज्ञात हो कि यह प्रकरण हाईकोर्ट पहुंचा था और शासन ने इस आरोप के बाद पूर्व डीआइओएस को निलंबित करके कुशीनगर जिले से संबद्ध कर दिया है।

Wednesday, November 16, 2016

आगाज-ए-महाधरना.

सभी साथियों को नमस्कार.............
  *...............आगाज-ए-महाधरना................*
        मित्रों *संगठन के प्रदेश पदाधिकारी पिछले कई दिनों से माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलने की लगातार कोशिश कर रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य से हमारी मुलाकात मा०मुख्यमंत्री जी से नहीं हो पा रही है।*हालाँकि संगठन इसके लिए लगातार कोशिश कर रहा है और आगे भी करता रहेगा लेकिन अब एकबार फिर हम लोगों को अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए सरकार को विवश करने की जरूरत आ पड़ी है।
        साथियों समय बहुत कम बचा है इसमें सोचने-विचारने और तर्क-कुतर्क करने के बजाय आवश्यकता है तो केवल हुंकार भरने की।हम जीतेंगे और निश्चित जीतेंगे।तैयार हो जाइए आगामी 29 नवंबर से अपनी किस्मत खुद अपने हाथों से लिखने के लिए। *“मैं कोशिश कर रहा हूँ लेकिन हम के कोशिश करने की आवश्यकता है।"*
      सोशल मीडिया से जुडे सारे साथियों,अब चुप रहने का समय नहीं है, हुंकार भरने का समय आ गया है।यह अकेले मेरी या किसी एक की जिम्मेदारी नहीं है,आप सबकी भी उतनी ही जिम्मेदारी है।तो सभी सोये हुए साथियों को नींद से जगाने के लिए आप लोग सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दो।आपके महत्वपूर्ण समय में से बस थोडा सा समय मुझे, संगठन को और अपने आप को दे दीजिए।फिर तो अपनी दुनिया में मस्त रहने का भरपूर समय रहेगा।

*"संगठन ने तो ताल ठोक ही दिया है अब आप घर में बैठो या खुद मैदान में उतरकर ताल से ताल मिला लो।"*

            *29 नवंबर-लक्ष्मण मेला मैदान*
           *..... अनिश्चित कालीन धरना......*

आपके संघर्षों का साथी
भोला नाथ पाण्डेय
प्रदेश महासचिव
9936451852(W)

Tuesday, November 15, 2016

पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिलबिला मांडा इलाहाबाद में बाल मेले का आयोजन किया गया


अनुदेशकों की भर्ती के लिए आज अंतिम मौका

इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा अनुदेशक भर्ती में नियुक्ति पाने के लिए मंगलवार को अंतिम मौका है। शाम पांच बजे के बाद अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे। 
माना जा रहा है कि अंतिम दिनों में बड़ी संख्या में आवेदक सामने आ सकते हैं, क्योंकि इस भर्ती के लिए एक लाख 80 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। प्रदेश भर में परिषद की ओर से संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खेलकूद तथा शारीरिक शिक्षा के अंशकालिक 32022 अनुदेशकों की संविदा पर नियुक्ति का आदेश शासन ने 19 सितंबर को जारी किया। इस भर्ती को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख नौ नवंबर को शाम पांच बजे तक थी। अंतिम दिनों में बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया, इसीलिए पंजीकरण की तादाद बढ़कर 1.80 लाख हो गई थी। वहीं, ई-चालान फार्म द्वारा बैंक आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 11 नवंबर रही। इधर पांच सौ व एक हजार की नोटों के चलन से बाहर होने पर उम्मीद की जा रही थी कि फीस जमा करने की मियाद बढ़ेगी, लेकिन सरकार ने आदेश नहीं दिया। अब चालान भरते हुए आवेदन पत्र पूर्ण करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर को शाम पांच बजे तक है। माना जा रहा है कि पंजीकरण की तर्ज पर आवेदक भी एकाएक बढ़ सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन 21 से 23 नवंबर शाम पांच बजे तक कर सकेंगे।

Thursday, November 10, 2016

बीएसए ने दिया सभी बीईओ को निर्देश, अनुदेशकों के परस्पर विद्यालय परिवर्तन सम्बन्धी आवेदन को करें अग्रसारित, आदेश यहाँ देखें

बीएसए ने दिया सभी बीईओ को निर्देश, अनुदेशकों के परस्पर विद्यालय परिवर्तन सम्बन्धी आवेदन को करें अग्रसारित, आदेश यहाँ देखें

एक अति आवश्यक सुचना🎤 13/11/16 दिन रविवार को समय 10:30 बजे चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क में इस सम्बन्ध में एक बैठक बुलाई गई है

🎤एक अति आवश्यक सुचना🎤
जिन भी अनुदेशक साथियों (पुरुष/महिला) को पारस्परिक स्थानन्तरण एवं प्रशुति अवकाश चाहिए वे लोग 13/11/16 दिन रविवार को समय 10:30 बजे चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क में इस सम्बन्ध में एक बैठक बुलाई गई है।
     अतः आप लोग उक्त चीजों का लाभ चाहते है तो पहुँचने का कष्ट करें। क्योंकि जैसा आप लोग एक एक व्यक्ति ग्रुप में स्थानन्तरण और अन्य बातों के लिए मैसेज पोस्ट कर रहे है इससे कोई हल निकालने वाला नही है। वहीं जब सब लोग एकत्रित रहेंगे तो एक दूसरे को पारस्परिक लोग मिल भी जाएंगे और समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

यह एक बड़ा प्रयास है ताकि लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिल सके। अन्यथा की स्थिति में कोई भी यह नही कहेगा कि संगठन ने कोई प्रयास नही किया।

हाँ एक बात ध्यान रहे कि सभी अभ्यर्थी अपने आवश्यक प्रपत्र के साथ पहुँचे।
1- पारस्परिक स्थानातरण फॉर्म, फोटो आदि।
2- प्रशुति अवकाश के लिए का प्रारूप ,डॉक्टर का पर्चा, प्लेन पेपर, आदि। व् दोनों के लिए अन्य आवश्यक सामाग्री।

उक्त बातों के लिए सभी ब्लॉक अध्यक्षों, कार्यकारणी और एक आम अनुदेशक सभी लोग इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का काम करें।
ब्लॉक अध्यक्षों और जिला कार्यकारणी की उपस्थिति अनिवार्य है।

अधिक जानकारी के लिए सम्मानित ब्लॉक अध्यक्षों से सम्पर्क करें।
उक्त बातों के लिए समय बहुत कम बचा है।....

अनुदेशक हित में जारी.......

राजेश कुमार कुशवाहा
जिला महासचिव
अनुदेशक संघ इलाहाबाद।

आप लोगों से निवेदन है कि इस पोस्ट को सभी ग्रुप में भेजें ताकी सभी तक यह बात पहुँच जाएं। और एक दूसरे को फोन से भी बताएं।

Wednesday, November 9, 2016

इलाहाबाद :- इलाहाबाद-उच्च प्राथमिक विद्यालय के अनुदेशकों ने सौंपा ज्ञापन,मांडा में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को दिया ज्ञापन,विद्यालयों से निकाले जाने से नाराज हैं अनुदेशक

इलाहाबाद :- इलाहाबाद-उच्च प्राथमिक विद्यालय के अनुदेशकों ने सौंपा ज्ञापन,मांडा में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को दिया ज्ञापन,विद्यालयों से निकाले जाने से नाराज हैं अनुदेशक


Tuesday, November 8, 2016

मानव संसाधन मंत्री ने समझा हमारे दर्द को औऱ दिया जल्द निवारण का आश्वासन.

आज जनपद इलाहाबाद में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावेडकर जी का एक कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री स्व०श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के विद्यालय में लगा हुआ था। मेरा गृह जनपद होने के कारण जनपद के सभी अनुदेशकों के साथ मैंने माननीय मंत्री जी को अनुदेशकों की समस्या से अवगत कराने का ठान लिया था।
         मंत्री जी के कार्यक्रम में पंहुचने पर जब हम लोगों ने नारेबाजी शुरू किया तो मा०मंत्री जी ने मंच से कहा कि वो अलग से समय देकर हमसे मिलेंगे।थोडी ही देर बाद वो मंच से नीचे आकर हम लोगों के बीच हमारी समस्या को विस्तार पूर्वक सुने।मेरे द्वारा उन्हें जब यह अवगत कराया गया कि पिछले तीन वर्षों में कई हजार लोगों को नवीनीकरण में छात्र संख्या सौ की बाध्यता के कारण बेरोजगार किया जा चुका है और अगर उन्होंने हस्तक्षेप न किया तो आगामी सत्रों में स्थिति बहुत भयावह हो जायेगी, इस पर वो काफी आश्चर्यचकित हुए।मैंने मा० मंत्री जी को यह भी बताया कि निदेशक, राज्य परियोजना,उ०प्र० ने संगठन के दबाव में पिछले सात अक्टूबर को एक पत्र लिखकर Ms. Surbhi Jain (Director―EE-2,मानव संसाधन विकास मंत्रालय,भारत सरकार) से इस विषय पर स्पष्ट दिशा निर्देश मांगा है।यदि उनका दिशानिर्देश हम लोगों के पक्ष में आ जाए तो हम बेरोजगार होने से बच जायेंगे और अब तक बेरोजगार साथियों की वापसी का भी रास्ता खुल जायेगा। बडे भाई योगेश शुक्ला जी ने भी हम लोगों की इस समस्या की गंभीरता के बारे में उन्हें विस्तार से बताया।
       पूरी बात सुनने के बाद मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए मा०मंत्री जी ने जल्दी ही इस मुद्दे को हल करने का वादा किया।उन्होंने तुरंत अपने पेन से संगठन के ज्ञापन पर “Reduction of child limit with discussion of ms.surbhi jain" लिखा।और जल्द ही इसपर गाईड लाइन जारी कराने का वादा किया।संगठन के प्रतिनिधि मण्डल को 14 नवंबर के बाद दिल्ली भी बुलाया।
          आज खुशनुमा माहौल में हुई मंत्री जी से मुलाकात बहुत ही सार्थक रही और छात्र संख्या के मुद्दे पर एक स्पष्ट आशा की किरण भी नजर आने लगी है।संगठन का एक प्रतिनिधि मण्डल बडे भाई योगेश शुक्ला जी की अगुवाई में जल्द ही MHRD में इस पर पैरवी के लिए रवाना होगा।गंगा मैया का आशीर्वाद रहा तो जल्द ही अनुदेशकों को इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जग गई है।संगठन लगातार प्रयास रत है और जल्द ही कुछ सार्थक परिणाम आने की पूरी संभावना जग गयी है।
        आज के कार्यक्रम में हम सबका भरपूर साथ देने के लिए मीडिया के साथियों को कोटि कोटि धन्यवाद। बडे भाई योगेश शुक्ला जी को हम लोगों का भरपूर साथ देने के लिए पूरे अनुदेशक परिवार की तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद।जनपद इलाहाबाद के अलग अलग ब्लाकों से भारी संख्या में आये हुए अनुदेशक साथियों को भी आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।अंत में जनपद के माण्डा ब्लॉक,जहाँ मा०मंत्री जी का कार्यक्रम था, वहाँ के ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश शुक्ल जी व उनकी पूरी टीम को इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्साह पूर्वक मेहनत करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। अंत मे इलाहाबाद की पूरी टीम को आज के सहयोग के लिए बहुत बहुत बधाई।