Thursday, September 29, 2016

प्रा० वि० चिलबिला एवं पू० मा० वि० चिलबिला मांडा में वन महोत्सव धूम धाम से मानाया गया

मांडारोड के प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिलबिला के परिसर में बुधवार को शिक्षकों व छात्रों ने पौधारोपण कर पर्यावरण को संतुलित बनाने  का संकल्प लिया | इस मौके पर ग्राम प्रधान चिलबिला गनेश सिंह, समाजसेवी माता प्रसाद दिवेदी, राजेश सिंह , शिक्षक प्रेमलता श्रीवास्तव , सुनील पाण्डेय , अनूप कुमार सिंह , रीना ,विनोद मिश्रा आदि  मौजूद रहे |

Block सैदाबाद के अनुदेशकों का सफलतापूर्वक मीटिंग संपन्न

Block सैदाबाद के अनुदेशकों का सफलतापूर्वक मीटिंग संपन्न । मीटिंग में आये सभी अनुदेशको को मै अपनी तरफ से बधाइ देता हूँ। अौर मै आगे से यह आशा ही नही   balki विशवास करता हूँ कि आप लोग हमेशा आगे बढ़ कर उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक संघ का साथ इसी तरह देते रहेंगे । साथ ही उन साथियों को भी विशेष रूप से धनयवाद देना चाहूँगा जिनहोने सहयोग राशि दी है। आैर उन साथियों से कहना चाहता हूँ कि आप लोग मात्र २०० रूपये देने के लिए मीटींग में जाने से कतराते है। अौर संघ से आप लोग बहुतआशा करते है। अगर आप लोग इसी तरह सोच रखेंगे तो कैसे सफल होंगे। साथियों हमारी लड़ाई में बस कुछ ही दिन शेष बचे है। आप लोग जागिए आैर दूसरों को जगाकर चार तारीख को विधान सभा का घेराव कर अपना हक छीनीये। धन्यवाद                  संदीप shukla block अध्यक्ष सैदाबाद।

Wednesday, September 28, 2016

अवश्यसूचना- उरूवा ब्लाक में ब्लाकस्तरिया मीटिंग दिनाॅक 29/9/2016

कल दि 29-9-16को उरूवा ब्लाक   के अध्यक्ष अर्जुन सिह यादव  के आदेशानुसार ब्लाक स्तरीय मिटिग होना है जिसमे समस्त अनुदेशक अपने हक लिए योजना मजबूती देकर 4अक्टूबर के धरने सफल बनाने मे अपना सहयोग करे                  
  अर्जुन सिह यादव
(9956798593)
  ब्लाक अध्यक्ष उरूवा एवं समस्त अनुदेशक

इलाहाबाद BSA ने जारी किया खेल-कूद का कार्यक्रम


अवश्यसूचना- धनूपुर ब्लाक में ब्लाकस्तरिया मीटिंग दिनाॅक 29/9/2016

कल दिनॉक 29/09/2016 को ब्लाक स्तरी  मिटिंग का आयोजन समय 12:30 बजे स्थान धनूपुर बाजार के तालाब पर हनुमान मंदिर पर किया गया है जिसमे सभी अनुदेशक भाईयो व बहनो की उपस्थिति अनिवार्य है सभी लोगो से निवेदन है कि अपने दायित्व को समझते हुये मिटिंग मे अवश्य से पहुचने का कष्ट करे निवेदक लाल साहब ब्लाक अध्यक्ष धनूपुर

Tuesday, September 27, 2016

अवश्यसूचना- सैदाबाद ब्लाक में ब्लाकस्तरिया मीटिंग दिनाॅक 29/9/2016

सैदाबाद block के अनतगॅत कायॅरत अनुदेशको की मीटिंग दिनांक 29/09/2016 को UPS बरेठी में रखी गयी है। अत: समस्त अनुदेशकों से निवेदन है कि मीटिंग में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करे।                


     निवेदक -
    संदीप शुक्ला
ब्लाक अध्यक्ष सैदाबाद  
मोबाइल नंबर -9415582395

अवश्यसूचना- मेजा ब्लाक में ब्लाकस्तरिया मीटिंग दिनाॅक 29/9/2016


4 अक्टूबर को होने वाले रण के मद्देनजर दिनाॅक 29/9/2016 को  समय (11:00 am)बजे मेजा ब्लाक के समस्त अनुदेशको से निवेदन है कि पू0 मा0 विद्यालय मेजा प्रथम मे मीटिग होना है आप सभी से निवेदन है आप पूरे उत्साह के साथ शामिल हो।
उम्मीद रखता हूॅ आप लोग निराश नही करेगे।
आदर्श कुमार 
जिला उपाध्यक्ष
शिव पूजन पटेल
अध्यक्ष ब्लाक मेजा

Monday, September 26, 2016

अत्यंत दुखद. तेज तर्रार अनुदेशक साथी भाई मनीष राय श्रृद्धांजली

अत्यंत दुखद........................
जनपद इलाहाबाद के तेज तर्रार अनुदेशक साथी भाई मनीष राय, जिन्होंने आज तक जनपद की सभी मीटिंग और प्रदेश के सभी धरनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है और संघर्ष में सदैव आगे रहे हैं, डेंगू बुखार की वजह से कल अंतिम सांस लिया और अब हमारे बीच नहीं रहे।
यह मेरी अपूर्णनीय क्षति हुई है।दिल की अनंत गहराईयो से हम आपको सच्ची श्रृद्धांजली देते हैं।पूरा अनुदेशक परिवार आपके योगदान को कभी भूल नहीं पायेगा। ईश्वर आपके परिवार को इस पहाड़ जैसे दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।पूरा अनुदेशक परिवार आपके लिए शोक संतप्त है। प्रभु आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें।



Sunday, September 25, 2016

Ups बसही करछना , इलाहाबाद में आज मीना जन्मोत्सव धूमधाम व उत्साह से मनाया गया

Ups बसही करछना , इलाहाबाद में आज मीना जन्मोत्सव धूमधाम व उत्साह से मनाया गया | और अन्य बच्चों का भी जन्मदिन मनाया गया | आज के इस अवसर पर मीना मंच की बलिकाओं द्वारा क्राफ्ट की प्रदर्शनी लगाई गई | बच्चों ने " मुर्गियों की गिनती " नाटक भी प्रस्तुत किया जिसका संदेश ये था कि लड़कों के समान ही लड़कियों को भी शिक्षा प्राप्त कराना अत्यन्त आवश्यक है | और इस अवसर पर बालिकाओं ने मीना की सुंदर रंगोली भी बनाई




लाठी खाना है तो विधान सभा के सामने खाएंगे जहाँ से पूरा प्रदेश देख सके

*(4 अक्टूबर-संघर्ष दिवस)*
                                            मित्रों इनके संघर्ष का परिणाम इन्हें मिलना शुरू हो गया है।हमलोग इनकी सफलता को देखकर सदैव केवल अपनों पर आरोप-प्रत्यारोप में लग जाते हैं।लेकिन इसके पीछे के इनके संघर्ष को हम देख नहीं पाते हैं।पिछले कुछ दिनों में लगभग सभी संगठनों को मनवांछित मांगों में से कुछ न कुछ मिला जरूर है अब हमारी ही बारी है।
                     4 अक्टूबर को ऐसा संघर्ष करना है जो इतिहास बन जाए।मैं सभी साथियों से आह्वान करता हूँ कि एक बार कोलाहल मचा देना है।हमको प्रयास न करना पड़े बल्कि मुख्यमंत्री जी खुद अपनी तरफ से प्रतिनिधि मण्डल को बुलाकर मांग पूरी करें।
आशा या निराशा तो केवल उन्हें होती है जो संघर्ष में साथ दे रहे हैं।जो लोग घर बैठने वाले हैं वो सदैव एक समान भाव से जीवन जियेंगे और नित्य नये बहाने खोजते रहेंगे।कभी दो संगठन का बहाना बनाकर बैठे रहेंगे तो कभी अपने या अपने परिवार की बीमारी का बहाना बनाकर घर बैठे रहेंगे।कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो वास्तव में परेशान होते हैं लेकिन बहानेबाजों की वजह से ऐसे साथी भी संगठन में सदैव संदिग्ध बने रहते हैं।थोडा सा समय बचा है इसमें नित्य नये बहाने खोज लीजिए या सम्मानजनक जीवन।


                      *एक तर्क तो कोई भी कदापि न दे कि―तीन वर्षों में कुछ नहीं हुआ तो अब क्या होगा क्योंकि सबकुछ पहली बार ही होता है।किसी भी ग्रुप की सफलता के पीछे के संघर्ष को ईमानदारी से देखेंगे तो आपको आपका संघर्ष कहीं सबसे बेहतर समझ में आयेगा।*
*4 अक्टूबर को चलिए सरकार के सरकारी नाक में दम कर दिया जाय।*
एक बात बता दूँ कि इस बार ऐतिहासिक होगा सबकुछ।
*4अक्टूबर-विधान सभा घेराव*
*लाठी खाना है तो विधान सभा के सामने खाएंगे जहाँ से पूरा प्रदेश देख सके।*
*जय गंगा मैया*


इलाहाबाद

Saturday, September 24, 2016

छात्र संख्या मानक के अनुरूप बनाकर रखें

                                      साथियों इन दिनों छात्र संख्या सौ की बाध्यता समाप्त कराने के पोस्ट लगातार दिखाई पड़ रहे हैं।कई संगठन के नेताओं ने इससे संबंधित पोस्ट डाली है कि छात्र संख्या की बाध्यता को समाप्त करा दिया है तो मैं आप लोगों से एक निवेदन करूँगा कि जब तक कोई ठोस आदेश नहीं आ जाता है तबतक छात्रों की संख्या मानक के अनुरूप ही बनाकर रखें।अभी तक विभाग से ऐसी कोई सूचना नहीं है। कहीं ऐसा ना हो कि एक गलत फहमी आपकी नौकरी ही ले ले।
          एक बात और कहना चाहता हूँ कि बीपीएड की जो संविदा पर भर्ती आ रही है यदि उस भर्ती की वजह से छात्र संख्या के मानक में किसी भी प्रकार की कोई छूट भविष्य में मिलता भी है,जो कि अभी दिखाई नहीं पड़ रही है,तो वो केवल बीपीएड अनुदेशकों को ही मिलेगी।इसका लाभ कला, कम्प्यूटर या अन्य विषय के अनुदेशकों को नहीं मिलेगा।अन्य विषय के साथी इससे कोई लाभ पाने की उम्मीद फिलहाल न लगाते हुए ठोस आदेश आने तक छात्र संख्या मानक के अनुरूप बनाकर रखें।सावधानी हटी दुर्घटना घटी।
         मित्रों 4 अक्टूबर को इस बार ऐतिहासिक रूप से विधानसभा का घेराव किया जायेगा। गुमराह करने वाले लोगों से सावधान रहिए और लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहिए।

    भोला नाथ पाण्डेय
     9936451852

Wednesday, September 21, 2016

उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के सैदाबाद विकास खंड में नयी कार्यकारणी का गठन

उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के सैदाबाद विकास खंड के संदीप शुक्ला;(अध्यक्ष )मिथिलेश कुमार (उपाध्यक्ष) तथा दिलीप सिंह को महामंत्री पद के लिए मनोनीत किये जाने पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा सैदाबाद की तरफ से बहुत बहुत बधाई एवं शुभ कामनाएं।

इलाहाबाद सपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन दिया गया

आज दिनांक 21/09/2016 को लखनऊ में 4 अक्टूबर को  होने वाले  विधान सभा घेराव को लेकरभोलानाथ पांडे के नेतृत्व में सभी अनुदेशक इलाहाबाद के बालसन चौराहा पर स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में जाकर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण मूर्ति यादव जी का घेराव किया गया और ज्ञापन दिया गया एवम् अनुदेशको की समस्याओं को लेकर विस्तृत वार्ता हुयी जिस में अनुदेशको को उन्होंने आश्वासन दिया और कहा कि हम आप की समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी से बात करेंगे!
     आज के इस विशाल प्रदर्शन में उपस्थित सभी ज़िला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों , ब्लाक अध्यक्षों और समस्त अनुदेशक/ अनुदेशिकाओं का  मैं
जितेंद्र साहू ह्रदय की असीम गहराईओं से आभार व्यक्त करता हुँ और धन्यबाद देता हूँ
और साथ ही प्रदर्शन के कवरेज के लिए आये सभी इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट  मिडिया बंधुओ का आभार व्यक्त करता हूँ।
 
    साथियो आज इलाहाबाद की संख्या एवं आपके जोश को देख कर लगता है की अब सफलता दूर नहीं । बस जरूरत है हमे इसी तरह एक जुट होकर लख़नऊ चलने की और अनुदेशकों की ताकत का अहसास सरकार को दिलाने की।








इलाहाबाद में आज २१/०९/२०१६ को जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया

आज दिनांक 21/09/2016 को लखनऊ में 4 अक्टूबर को  होने वाले  विधान सभा घेराव को लेकर ज़िला मुख्यालय कलेक्ट्रेट इलाहाबाद में ज़िला अध्यक्ष भोलानाथ पांडेय की अगवाई में इलाहाबाद के सभी अनुदेशकों के द्वारा  ज़िला अधिकारी महोदय को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया और शासन , प्रशासन की अनुदेशक के प्रति शोतेला व्यवहार से रोष ज़िले के सभी अनुदेशक और अनुदेशिकायों ने ज़िला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया और सरकार के गैर जिमेेदाराना रवैये को लेकर अपना रोष व्यक्त किया ।

































Monday, September 19, 2016

इलाहाबाद के अनुदेशकों से अपील

साथियों, प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णय पर 21 सितंबर को एक दिवसीय प्रदर्शन और मा०मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन देना है। इसके लिए आप सभी लोगों से निवेदन है कि 21 सितंबर दिन बुधवार को सभी लोग अवकाश लेकर प्रातः10 बजे जिला पंचायत कार्यालय (पुलिस लाइन के सामने) पर एकत्रित होंगे।वहाँ से जुलूस का रूप लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक चलेंगे और जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा जायेगा।
उसी दिन यदि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शहर में मौजूद रहेंगे तो जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन देने के बाद सभी लोग सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महोदय को भी ज्ञापन देने के लिए चलेंगे।सभी साथियों से अनुरोध है कि अधिसूचना के लिए बचे हुए 50-60 दिन संघर्ष के साथ यदि हम गुजार देते है और इसमें यदि सफलता मिल जाती है तो बचे हुए पूरे जीवन को स्वाभिमान के साथ सिर उठाकर जी सकते हैं वरना तो स्कूल के पढ़े लिखे चपरासी तो हम हैं ही।


जिलाध्यक्ष इलाहाबाद

9936451852 (W)



भोला नाथ पाण्डेय


Saturday, September 17, 2016

जागो अनुदेशक जागो

जागो अनुदेशक जागो

           मित्रों, अब समय बहुत कम बचा है।अब इस समय किसी डिबेट में फंसकर नेतृत्व कर्ताओं की टांग खींचने के बजाय आँख मूंदकर ताबड़तोड़ धरना/प्रदर्शन/घेराव करते जाइए।क्या पाया और क्या खोया यह सोचने के बजाय क्या कर पाया और क्या नहीं कर पाया यदि हम इस पर विचार करके आगे बढ़ेंगे तो बचे हुए समय में कुछ हासिल कर लेंगे। सोशल मीडिया पर कुछ जांबाज सिपाही अक्सर देखने को मिल जाते है जिनका काम केवल टांग खींचना ही होता है।धरातल पर उतरकर संघर्ष करने के समय इनका नेटपैक समाप्त हो जाता है।इस काल्पनिक स्थिति से जितनी जल्दी आप उबर जायेंगे उतनी ही तेजी से सफलता की ओर अग्रसर हो जायेंगे।
      चूंकि अब लगातार संघर्ष की अत्यंत आवश्यकता है।यदि हम सब लाठी खानेकी हिम्मत रखते हैं तो मैं संगठन के नेतृत्व कर्ताओं खासतौर पर शुक्ला जी से अनुरोध करूँगा कि घेराव विधान सभा का ही होना चाहिए इसके पीछे मेरे दो तर्क हैं-पहला यह कि परियोजना कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम पहले से ही दूसरे संगठन ने लगा रखा है और दूसरा तर्क यह है कि लाठी ही खाना है तो ऐसे जगह से खाया जाए जहाँ से पूरा प्रदेश जान सके और विधान सभा से ज्यादा अच्छी जगह कोई दूसरी नहीं है।
           यह मेरा निजी सुझाव है कि धरनों की सीरीज की इसी समय घोषणा होनी चाहिए।इस समय नेतृत्व कर्ता बिना किसी धरने की उपलब्धि के बारे में सोचे लगातार धरनों की सीरीज बना दें।प्रदेश स्तर पर धरना देने के पहले एक धरना जोरदार तरीके से मीडिया में पूरे प्रचार-प्रसार के साथ सभी जिला मुख्यालय पर जुलूस के साथ जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन देने तक होना चाहिए।20, 21 या 22 सितंबर भी इसके लिए उपयुक्त समय हो सकता है।इसके बाद पन्द्रह दिन का समय देकर पूरी तैयारी के साथ अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मंगलवार या बुधवार को विधान सभा का एक बार घेराव हो फिर उसी महीने के अंतिम सप्ताह में मंगलवार या बुधवार को दूसरी बार घेराव हो और नवंबर के दूसरे सप्ताह में तीसरी बार घेराव हो।इन कार्यक्रमों के बीच में संभव हो तो जिला स्तरीय कार्यक्रम लगाकर विधायकों और मंत्रियों का भी घेराव होना चाहिए।
        यह संभव है कि प्रशासन हमारे द्वारा बनाए गये योजना को कार्यरूप में परिणत न होने दे और हम विधान सभा के पास तक पँहुचकर भी उसका घेराव न कर सकें तो पहली बात तो हम लगातार इसके लिए प्रयासरत रहें कि इस बार नहीं तो अगली बार हम उसे घेरने में सफल हो जाएंगे और दूसरी बात हमें जहाँ रोका जायेगा हम वहीं अपने आंदोलन की शुरुआत कर सकते हैं।
      आप सभी अनुदेशक साथियों से भी यह अनुरोध है कि इस समय यह न पूंछते हुए कि इस धरने से हमें क्या मिला बल्कि यह पूंछे कि यह धरना कितना हिट रहा और इसकी खनक कहाँ तक पंहुची,इस बार अगर नहीं पंहुची तो अगली बार जरूर पंहुचेगी।यह समय संगठन के भरपूर सहयोग का है,उसके द्वारा बनाई योजनाओं पर भरपूर विश्वास करते हुए बिना सोचे तेजी से आगे बढ़ने का है।केवल नेताओं की खींचना तो बहुत आसान है लेकिन विश्वास मानिए नेतृत्व करना बहुत कठिन होता है।
    विश्वास बनाए रखिए, सही रणनीति पर सधी हुई चाल से चलते रहिए अभी भी सफलता के लिए पर्याप्त समय है।धन्यवाद।

       भोला नाथ पाण्डेय
           इलाहाबाद
        9936451852